ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सलुम्बर युवा संसद कार्यक्रम में कांग्रेस को मिली मजबूती, निमेष नीमा ने ली विधिवत सदस्यता

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 67 views
सलुम्बर युवा संसद कार्यक्रम में कांग्रेस को मिली मजबूती, निमेष नीमा ने ली विधिवत सदस्यता
सलुम्बर।
आज 27 जनवरी 2026 को सलुम्बर के युवा संसद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब सेवानिवृत्त राइट वरिष्ठ व्याख्याता एवं शिक्षक निमेष नीमा ने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मेहता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) सदस्य श्री रघुवीर मीणा तथा सलुम्बर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री परमानंद मेहता ने श्री नीमा को उपरणा, पगड़ी एवं माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षित, अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों के कांग्रेस से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। निमेष नीमा ने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पार्टी के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube