ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुरुषार्थी धर्मशाला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 27 views
पुरुषार्थी धर्मशाला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के विवेकानंद चौक स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धर्मशाला अध्यक्ष प्रेम गांधी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला की कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेन्द्र आहूजा, महेश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, जिला व्यापार समिति अध्यक्ष रमेश जुनेजा, रमेश कपूर, मधुर हर्ष भाटिया, कमल कोचर, उत्कर्ष अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, एडवोकेट पंकज मल्होत्रा, अनिल चुग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल बना रहा और सभी ने गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube