ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एन डी कांवेंट स्कूल मैं धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 19 views
*एन डी कांवेंट स्कूल मैं धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

*हर्रायपुर कौशांबी* एन डी कांवेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर मूरतगंज के प्रांगण में 77 वा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने झण्डा रोहन किया।प्रधानाचार्य महेश कुमार ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए आजादी के वीर सपूतों और सेनानियों के बलिदान की चर्चा की इस मौके पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव,सुनील सिंह ,कुलदीप साहू, धर्म नारायण यादव,सरोज अग्रवाल राधा रानी ,आकांक्षा पाल,नंदिता पाल,आकांक्षा यादव ,मनीषा विश्वकर्मा, ममता ज्योति कुशवाहा महक सिंह ,मोनिका सिंह गीतांजलि कल्लो देवी, मुन्नी देवी ,उमेश यादव अजय मिश्रा,महेंद्र कुशवाहा,वीरेंद्र कुशवाहा,अरविंद यादव, इंद्रसेन आदि लोग मौजूद रहे।

*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube