ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सूचना केंद्र चौराया भीलवाड़ा पर पॉलीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ विषय पर रंगोली पेंटिग बनाकर दिया संदेश

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 38 views
सूचना केंद्र चौराया भीलवाड़ा पर पॉलीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ विषय पर रंगोली पेंटिग बनाकर दिया संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-जिला चित्रकार सेवा संस्थान ने पॉलीथिन मुक्त भारत का संदेश दिया सूचना केंद्र पर चित्रकारी कर पॉलीथिन हटावो पर्यावरण बचाओ का स्लोगन लिखकर आम नागरिकों को जागरूक किया। चित्रकार सेवा संस्थान लगातार पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रहा है साथ ही आम नागरिकों को कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पॉलीथिन मुक्त भारत के लिए सरकार के भी अनूठे प्रयास जारी इसी बीच कई संस्थानों द्वारा भी सरकार का भरपूर सहयोग और हितैषी बन रहे हैं। अनोखी चित्रकारी से पर्यावरण खतरे में है और पृथ्वी पर पॉल्यूशन लगातार बढ़ रहा जिससे आम जन के लिए घातक है। पॉल्यूशन से पर्यावरण धीरे धीरे खतरे के निशान पर बढ़ रहा हैं। आम जनता पॉलीथिन कम से कम उपयोग करे इसके लिए प्रयास जारी हैं। भीलवाड़ा जिला प्लास्टिक मुक्त बने उसके लिए युवा शक्ति ने अनोखा बीड़ा उठाया है संस्थान के लोगों द्वारा नुक्कड़ नाटक और चित्रकारी की मदद से अलग अलग चौराहा पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इस कार्यक्रम के तहत अब जनता भी हितैषी बन रही है। प्लास्टिक हमारे लिए घातक है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube