तराना ग्रुप ने गणतंत्र दिवस के साथ संगीता गौड़ एवं प्रीतम का ऐतिहासिक जन्मदिन मनाया।
By Shubh Bhaskar ·
26 Jan 2026 ·
57 views
तराना ग्रुप ने गणतंत्र दिवस के साथ संगीता गौड़ एवं प्रीतम का ऐतिहासिक जन्मदिन मनाया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कंपनी गार्डन अलवर मे तराना परिवार की तरफ से 77वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। तराना एक ऐसा ग्रुप है जिसके माध्यम से लोग संगीत,गाकर अपनी खुशी व्यक्त करते है। संगीत के माध्यम से लोग तनावमुक्त हो जाते है ओर अपने आप को एवं औरों को भी खुश रखते है। इस शुभ अवसर पर तराना ग्रुप के दो साथियों प्रीतम एवं राज्यपाल पुरष्करत रक्तवीर संगीता गौड़ जो की राज. बा. उ. मा. वि. बालेटा मे प्रिंसिपल पद पर कार्यरत है ओर अब तक स्वयं 56 बार रक्तदान भी कर चुकी है इन दोनों का जन्मदिन भी ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया पूरा कंपनी गार्डन इसका गवाह बना वहां उपस्तिथ सभी लोग इसमें शामिल हुए दोनों का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तराना ग्रुप के सभी साथियों ने गिफ्ट एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर इनका जन्मदिन मनाया ओर दोनों को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें दी। गार्डन मे उपस्तिथ सभी लोगों को मिठाई एवं केक वितरित किया गया इस कार्यक्रम मे रक्तवीर संगीता गौड़ एवं प्रीतम ने पूरे तराना परिवार का इतने अच्छे तरीके से जन्मदिन मनाने के लिये धन्यवाद दिया। इसके बाद कार्यक्रम मे देशभक्ति से ओतप्रोत गाने गाकर पूरा गार्डन देशभक्ति मे रम गया। सभी साथियों ने देशभक्ति से जुड़े गाने गाकर राष्ट्रीय पर्व को बहुत ही उमंग ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं माचाड़ी कस्बे में विधुत सब ग्रिड स्टेशन सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं व आस-पास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया।