अरावली को बचाने के लिए टीकाराम जूली ने हनुमान जी के दर पर की पूजा अर्चना।
By Shubh Bhaskar ·
21 Dec 2025 ·
13 views
अरावली को बचाने के लिए टीकाराम जूली ने हनुमान जी के दर पर की पूजा अर्चना।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर अरावली पर्वतमाला को व प्राकृतिक संपदा को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। टीकाराम जूली ने बताया कि प्रदेश देश भर में सुख समृद्धि बनी रहे तथा हाल ही में अरावली पर्वतमाला की ऊंचाई को निर्धारित किया गया है जो प्रकृति के साथ पहाड़ के साथ आम जनता के साथ खिलवाड़ है। आने वाली पीढ़ी पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाएगी इसके लिए पांडुपोल हनुमान जी के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना प्रार्थना महा आरती की गई और हनुमान जी के यहां अरदास लगाई है कि केंद्र सरकार के अधिकारी कर्मचारी मंत्री संतरी को सद्बुद्धि प्रदान करें और राजस्थान को बर्बाद होने से बचा ले । उन्होंने बताया आगामी दिन को अलवर जिले के समस्त पत्रकारों को अरावली पर्वत को बर्बाद करने वाले लोगों की हकीकत का खुलासा किया जाएगा।