ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कूड़ा टैक्स का किया विरोध।

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 46 views
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कूड़ा टैक्स का किया विरोध।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर ने सरकार द्वारा नगर निगम के माध्यम से कूड़ा उठाने पर लगाए गए टैक्स को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि नगर निगम द्वारा घरों से कचरा उठाने वाले टेंपो (टिम्परो) के नाम पर मकानों के आकार के अनुसार अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी भिन्न-भिन्न शुल्क लगाए गए हैं।
पार्टी का कहना है कि सरकार प्रदेश के मध्यम वर्ग पर एक और आर्थिक बोझ डाल रही है, जबकि मध्यम वर्ग पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है। अब जनता को कचरे के साथ-साथ उसके पैसे भी देने पड़ेंगे। जबकि नगर निगम शहर के कचरे से प्लांट लगाकर खाद तैयार कर उसे बेचता है, जिससे निगम और सरकार को पहले से ही आय प्राप्त हो रही है। ऐसे में जनता से अतिरिक्त वसूली क्यों की जा रही है?
विज्ञप्ति में कहा गया कि वास्तव में जनता ही नगर निगम को खाद निर्माण के लिए कच्चा माल (रॉ मटेरियल) उपलब्ध करा रही है। इसके बावजूद आम नागरिकों से टैक्स वसूली करना अनुचित है। पार्टी ने सुझाव दिया कि सरकार बड़े व्यवसायिक संस्थानों से शुल्क वसूल करे, जहां से अधिक मात्रा में कचरा निकलता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने यह भी मांग की है कि सरकार अथवा नगर निगम प्रशासन इस टैक्स को एक वर्ष या पांच वर्षों का एक साथ भुगतान करने वालों को विशेष छूट प्रदान करे। इससे करदाता को आर्थिक लाभ मिलेगा और नगर निगम को एकमुश्त राशि प्राप्त होगी, साथ ही कर्मचारियों को बार-बार कलेक्शन के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
अंत में पार्टी ने सरकार से मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube