सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने बाराही देवी मेला का किया शुभारम्भ
By Shubh Bhaskar ·
25 Jan 2026 ·
211 views
सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने बाराही देवी मेला का किया शुभारम्भ
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला नगर व क्षेत्र की धरोहर है। इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन भव्य तरीके से होना चाहिए। यह बात सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने श्रीबाराहीं देवी मेला व विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ पर कही।
नगर का ऐतिहासिक व हिंदू, मुस्लिम एकता का प्रतीक श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ शनिवार को किया गया। मेला का शुभारंभ होने के बाद मंच पर का मां सरस्वती मां की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह मेला नगर व क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है। नगर व क्षेत्र की जनता न सिर्फ मेले में खरीदारी करती है। बल्कि यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करती है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि नगर की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इस मेले को विकास प्रदर्शनी का रूप दिए जाने से मेले का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। इससे पूर्व मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिझौना ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, सजू खत्री, गिरीश गुप्ता, नरेश सोनी, अभय सिंह राजावत, अनिल मित्तल, लक्ष्मीकांत शाक्य, ईओ सुशील कुमार, आरआई अनूप कुमार, रविंदर सलूजा, जेई प्रवीण कुमार, सभासद विक्की, नफीस, अविनाश आदि मौजूद रहे।