ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साहित्यिक व सम्भावना संस्था द्बारा ज्ञानदीप पुस्तक का हुआ लोकार्पण

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 28 views
साहित्यिक व सम्भावना संस्था द्बारा ज्ञानदीप पुस्तक का हुआ लोकार्पण

दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान "कविताओं में ज्ञान का दीप जल रहा है" क्योंकि एक शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लेखिका ने पुस्तकों के साथ-साथ जीवन के पाठ भी पढे और पढ़ायें हैं ये पंक्तियां महिलाओं की साहित्यिक संस्था संभावना द्वारा आयोजित सुशीला भंडारी के काव्य संग्रह ज्ञान दीप के विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पद्मजा शर्मा ने कही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव सवितेंद्र कहा कि अपने परिवेश को पढ़कर लिखने वाले साहित्यकार ही कालजई रचनाकार होते हैं आज लेखक के सामने अनेक चुनौतियां हैं जिन पर वह खरा उतरकर ही भावी पीढ़ी को कुछ दे सकता है विशिष्ट अतिथि प्रो चंद्रा सदायत ने शिक्षा और साहित्य का समाज में महत्व बताया और कहा कि सुशीला भंडारी की कविताएं कई प्रश्न खड़े करती हैं और समाधान भी देती है डॉ. अंजना चौधरी ने अपने पत्र वाचन में काव्य संग्रह का विश्लेषण किया लेखिका सुशीला भंडारी ने अपनी जीवन यात्रा और सृजन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए अपने परिवार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा रिश्तों को बचाना एक बड़ी जिम्मेदारी बताया संभावना की अध्यक्ष बसंती पवार ने अतिथियों का भाव भरा स्वागत किया और संरक्षक डॉक्टर चांद कौर जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन मंजू शर्मा 'मनि 'ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर कमल मोहनोत, नीना छिब्बर, खेमकरण लालस, रेणुका, श्री वास्तव, निम्बावत, भावेंद्र शरद जैन आदि के साथ शहर के जाने-माने साहित्यकार साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube