ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्र सरकार यूजीसी कानून को वापस ले- *महंत प्रकाश दास महाराज* स्वर्ण समाज ने जताया विरोध।

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 13 views
केंद्र सरकार यूजीसी कानून को वापस ले- *महंत प्रकाश दास महाराज*

स्वर्ण समाज ने जताया विरोध।

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- ठिकाना गंगा बांग के महंत प्रकाश दास महाराज ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की है कि यूजीसी से जुड़े इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस विषय पर हठधर्मिता अपनाए हुए है, जिससे युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां समाज को जातियों और वर्गों में बांटने का कार्य कर रही हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।
स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने आमजन से अपील की है कि वे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एकजुट हों और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। वक्ताओं ने कहा कि जनता ही सत्ता की वास्तविक ताकत है और समय आने पर जनता यह तय करती है कि किसे सत्ता में बैठाना है और किसे बाहर करना है।
बैठक में यह भी कहा गया कि आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा और ठोस नीति की आवश्यकता है, लेकिन इस दिशा में सरकार का ध्यान नहीं है। इसी कारण समाज में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
समाज के नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि शीघ्र ही एक संयुक्त बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विशाल जनसभा और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अत्याचार और उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन की शक्ति से सरकार को काला कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube