कार्यकारिणी का गठन नहीं करने पर गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव पदमुक्त, सुरेश पुजारी बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष।
By Shubh Bhaskar ·
24 Jan 2026 ·
75 views
कार्यकारिणी का गठन नहीं करने पर गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव पदमुक्त, सुरेश पुजारी बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- उत्तर प्रदेश-
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा व रक्षा में निरंतर कार्यरत है। संगठन द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा तीन माह पूर्व कृष्णा कुमार यादव को राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर उन्होंने सहमति भी जताई थी। निर्धारित समय-सीमा 15 जनवरी को पूर्ण हो जाने के बावजूद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया। इस कार्य में असफल रहने पर 24 जनवरी की रात्रि को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के समस्त राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहता है, उसे पदमुक्त कर सक्रिय सदस्य के रूप में रखा जाए। इसी क्रम में गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया।
संगठन की बैठक में राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी की निरंतर सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र डॉ सुरेश चंद्र शर्मा,राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति प्रदान की।
राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार को नियुक्ति आदेश जारी करने का अधिकार दिया गया। आदेशानुसार दिनांक 24 जनवरी से गौ पुत्र सुरेश पुजारी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है।
संगठन को आशा है कि उनके नेतृत्व में शीघ्र ही राजस्थान प्रदेश की मजबूत कार्यकारिणी टीम का गठन किया जाएगा और संगठन के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।