ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

थाने से मंदिर तक… प्रेम कहानी का हैरान करने वाला अंत सिरसा कलार में दो साल की मोहब्बत बनी मिसाल

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 132 views
थाने से मंदिर तक… प्रेम कहानी का हैरान करने वाला अंत
सिरसा कलार में दो साल की मोहब्बत बनी मिसाल


दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड उरई जालौन जनपद के कालपी सिरसा कलार थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। मलथुआ गांव निवासी साधना 18और अंशु 20 की दो साल पुरानी प्रेम कहानी आखिरकार थाने से मंदिर तक का सफर तय करते हुए शादी में बदल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। अंशु ने साधना से शादी का वादा भी किया था, लेकिन जब यह मामला दोनों परिवारों के संज्ञान में आया तो हालात बिगड़ने लगे। पारिवारिक रजामंदी न मिलने और बढ़ते दबाव के चलते साधना मानसिक तनाव में आ गई और हिम्मत जुटाकर सीधे सिरसा कलार थाने पहुंच गई।
थाने में जब पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो दोनों पक्षों को बुलाया गया। इसके बाद थाने में ही दोनों परिवार आमने-सामने बैठे और घंटों पंचायत चली। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप, बहस और नाराजगी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने संयम और समझदारी से अपनी अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कानून की स्थिति समझाई और आपसी सहमति से समाधान निकालने पर जोर दिया।
लंबी पंचायत के बाद आखिरकार अंशु ने शादी के लिए हामी भर दी। दोनों परिवारों की सहमति से थाने में ही समझौता कराया गया और कानूनी कार्रवाई से पीछे हटने पर सहमति बनी। समझौते के तुरंत बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष कथरी माता मंदिर पहुंचे, जहां साधना और अंशु ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया।
इस अनोखी प्रेम कहानी का अंत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे थाने से मंदिर तक का सफर बताते हुए मिसाल के तौर पर देख रहे हैं, जहां पुलिस की सूझबूझ और आपसी सहमति से एक प्रेम कहानी को नया जीवन मिला। सिरसा कलार क्षेत्र में यह मामला प्रेम, कानून और सामाजिक समझदारी का अनोखा उदाहरण बनकर सामने आया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube