ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी के आदेशों की प्रति जलाकर किया विप्र फाउंडेशन ने विरोध प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 39 views
यूजीसी के आदेशों की प्रति जलाकर किया विप्र फाउंडेशन ने विरोध प्रदर्शन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
ब्राह्मण समाज विप्र फाउंडेशन अलवर द्वारा यूजीसी की ओर से हाल ही में जारी किए गए “प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन–2026” के विरोध में मंगलवार को मिनी सचिवालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के आदेशों की प्रति जलाकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला ने कहा कि यूजीसी द्वारा प्रमोशन ऑफ इक्विटी के नाम पर बनाया गया यह कानून वास्तव में सवर्ण वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियम इक्विटी नहीं बल्कि सवर्ण प्रतिभाओं का मानसिक उत्पीड़न करने वाला काला कानून है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल ने बताया कि यूजीसी द्वारा लागू किए गए जीसी–2026 को लेकर प्रदेश भर के सवर्ण संगठनों में भारी रोष है। विप्र फाउंडेशन की ओर से इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई है। इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की एकतरफा नीतियों से शैक्षणिक परिसरों में भय, असंतोष एवं असंतुलन का वातावरण बन रहा है। सामान्य वर्ग देश की लगभग एक-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है और शिक्षा, प्रशासन व विकास में उसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में यह नीति सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को प्रभावित कर सकती है।
इस विरोध प्रदर्शन में पं. देवराज शर्मा,राजेश जोशी,ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष जगदीश शर्मा, नागपाल शर्मा माचाड़ी,ब्राह्मण सभा महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,युवा ब्राह्मण अध्यक्ष विवेकानंद शर्मा,विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रैणु वत्स,राजेंद्र तिवाड़ी,चंचल शर्मा,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्रपुनीत शर्मा, विकास तिवाड़ी,मनोज बेड़ा, राकेश शर्मा,यश शर्मा,लोकेश मिश्रा,मुकेश जोशी,बिजेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा,भारत जोशी, कुलदीप शर्मा,चंद्रशेखर शर्मा, एडवोकेट सतीश शर्मा,के.के. शर्मा,मनीष शर्मा,विप्र फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष नीतिन तिवाड़ी,देवेंद्र शर्मा,नथ्थूलाल शास्त्री,उमा दीक्षित,विशाल शर्मा,रोहित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube