संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त
By Shubh Bhaskar ·
23 Jan 2026 ·
27 views
संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ (उत्तर प्रदेश)-अरविंद कुमार उपाध्याय को संयुक्त जनादेश पार्टी के वरिष्ठ नेता को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संयुक्त जनादेश पार्टी और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन एवं संयुक्त जनादेश पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी और सरकार बनाने में सफल होगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प भी इस अवसर पर दोहराया गया।