ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसंत पंचमी पर श्री जगन्नाथ मंदिर में भव्य आयोजन, पीले फूलों से हुआ बाबा श्याम का श्रृंगार।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 12 views
बसंत पंचमी पर श्री जगन्नाथ मंदिर में भव्य आयोजन, पीले फूलों से हुआ बाबा श्याम का श्रृंगार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के चोपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास एवं पंडित मदन मोहन शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पंचमी के शुभ पर्व पर बाबा खाटू श्याम का आकर्षक पीले फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही श्री जगन्नाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई। इस अवसर पर मंदिर में बाबा श्याम के बागा वस्त्र का वितरण भी किया गया।
महंत पूर्ण दास ने श्रमजीवीपत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि मान्यता के अनुसार बागा वस्त्र को पूरे वर्ष भर बाबा श्याम के मस्तक के नीचे रखा जाता है और बसंत पंचमी के दिन नया बागा वस्त्र बाबा को धारण कराया जाता है, जबकि पुराना बागा वस्त्र श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। बागा वस्त्र की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि यदि किसी बांझ स्त्री को बाबा का बागा वस्त्र प्राप्त हो जाए, तो वह भी संतान सुख प्राप्त करती है। यह वस्त्र भक्तों के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं के लिए वितरित किया जाता है।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री जगन्नाथ जी महाराज एवं खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए। प्रातः 9:15 बजे बाबा श्याम की भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास, पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, एडवोकेट महेंद्र प्रसाद तिवारी, कन्यालाल लखेरा, हरिओम गुप्ता, मुकुल बढ़ाया, मयूर खंडेलवाल, अमन पवार, राकेश सैनी, सुरेश सैनी, मनीष गुप्ता, गायत्री देवी, अनीता बढ़ाया, कृष्णा गर्ग, मुनिया गर्ग सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube