निपुण मेला व मेगा पेटीएम का आयोजन श्री वीर माता माणिक कवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jan 2026 ·
27 views
निपुण मेला व मेगा पेटीएम का आयोजन श्री वीर माता माणिक कवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निपुण मेला व मेगा पेटीएम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रजनन में माल्यार्पण से की गई। जिसमें जिला कलेक्टर महोदय जसमीत सिंह सन्धु ने निपुण मेले का अवलोकन किया। सभी यूसीईईओ अंतर्गत आने वाले 7 विद्यालय व आंगनबाड़ी के 54 बच्चों व 16 कार्मिक मेले में सम्मिलित हुए। सभी 6 गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया एवं अपनी-अपनी गतिविधि का प्रदर्शनकिया। बच्चों ने शारीरिक विकास मानसिक बौद्धिक विकास सृजनात्मक विकास भाषा विकास सामाजिक विकास पर आधारित फैमिली ट्री एबीएल किट आधारित पहेली निशान लगाओ म्यूजिकल चेयर नींबू दौड़ पहाड़ी सुनना कविता सुनाना कहानी बनाना नाटक मंजन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया मिट्टी के खिलौने का भी प्रदर्शन किया थंब पेंटिंग कोलाज बनाना आदि गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया। जिलाधीश महोदय ने सभी बच्चों की गतिविधियां देखी। 12:00 बजे से 2:00 बजे तक राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने एक साथ सरस्वती पूजन में भाग लिया एवं कार्यक्रम को सभी बच्चों को दिखाया गया। वंदे मातरम के 150 वीं जयंती के अवसर पर सभी बच्चों ने 11:00 बजे वंदे मातरम का गायन किया। मेगा पेटीएम में सभी अभिभावकों ने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निपुण मेले मेले में सभी बच्चों को प्रोत्साहन सामग्री व अल्पाहार दिया गया।कार्यक्रम में सीडीईओ अरुणा गारु भीलवाड़ा, एडीएम शाहपुरा प्रकाश चंद्र रेगर, एसडीएम शाहपुरा सुनील कुमार मीणा, तहसीलदार शाहपुरा भीवराज परिहार,सीबीईओ शाहपुरा गीता माहेश्वरी, एसडीएमसी सदस्य शंकर लाल जोशी, रामप्रसाद पारीक, पवन कुमार बांगड़, प्राचार्य रीता धोबी, उप्राचार्य पीयूष गदिया एवं विद्यालय परिवार और समस्त छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन निपुण मेला प्रभारी तबस्सुम खान व इंदिरा जैन ने किया।