स्लग- रामपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया, पुलिस ने जांच शुरू की
By Shubh Bhaskar ·
22 Jan 2026 ·
135 views
स्लग- रामपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया, पुलिस ने जांच शुरू की
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश झांसी एंकर - जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, करीब एक महीने पहले, पीड़िता अपने घर के लिए कुछ सामान लेने गांव स्थित ज्ञानेंद्र दीक्षित पुत्र विजय शंकर दीक्षित की दुकान पर गई थी। दुकान पर मौजूद ज्ञानेंद्र ने नाबालिग लड़की के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए छेड़खानी की। इस दौरान उसने लड़की को डराया-धमकाया भी। घटना के बाद मासूम ने पहले तो डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में हालात को समझते हुए उसने यह पूरी घटना अपने परिवार के सदस्यों को बताई। जब पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी मिली, तो वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर रामपुरा थाना पहुंचे। वहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजतकुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि थाने में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, "मामला गंभीर है और हमने तत्काल जांच शुरू कर दी है। सभी कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।