सुभाष चन्द्र की जयन्ती के उपलक्ष पर प्रशासन के सहयोग के बिना भी निकला विद्यालय का सुव्यवस्थित व अनुशासित पथ संचलन
By Shubh Bhaskar ·
22 Jan 2026 ·
12 views
सुभाष चन्द्र की जयन्ती के उपलक्ष पर प्रशासन के सहयोग के बिना भी निकला विद्यालय का सुव्यवस्थित व अनुशासित पथ संचलन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला शाहपुरा ने 23 जनवरी 2026 के एक दिन पूर्व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष में विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की झाँकी और 75 फिट लम्बे तिरंगे के साथ बिना पुलिस प्रशासन सहयोग के सुव्यवस्थित व अनुशासित पथ-संचलन निकाला गया।पथ-संचलन को स्थानीय विद्यालय के प्रबन्ध समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर नियत समय 11:15 बजे रवाना किया।विद्यालय के 315 भैया-बहनों ने घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पथ-संचलन में भाग लिया।पथ-संचलन विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर उदयभान गेट श्रीराम मंदिर, कलिन्जरी गेट, सिंचाई विभाग वाली गली, बालाजी की छतरी, सदर बाज़ार, त्रिमूर्ति चौराहा, रामद्वारा, वेलकम होटल से होते हुए श्रीराम मंदिर हरिजन बस्ती से होकर विद्यालय में नियत समय 12:00 बजे समापन हुआ।नगर में जगह-जगह नगरवासियों ने बड़े हर्ष-उल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर भैया-बहिनों का स्वागत किया।प्रधानाचार्य कपिल निम्बार्क ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पथ-संचलन का उद्देश्य भैया-बहिनों में राष्ट्र भक्ति,अनुशासन एवं राष्ट्रिय जागरण की भावना जाग्रत करना होता हैं और सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
नोट:- विद्यालय में दिनांक:- 23-01-2026 को 11:15 बजे बसन्त पञ्चमी उत्सव पर माँ सरस्वती के पूजन,यज्ञ और विद्यारम्भ संस्कार भी किया जायेगा