मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन, लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
By Shubh Bhaskar ·
22 Jan 2026 ·
92 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन, लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को पुस्तक भेट की ।
सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज को उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शिष्टाचार भेंट की।श्री योगी से कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
➡️लखनऊ ।हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल प्रदेश के गठन की स्मृति मात्र नहीं है, वरन यह आत्ममंथन का भी अवसर है कि उत्तर प्रदेश आज कहां खड़ा है और किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश को देश के बीमारू राज्यों की श्रेणी में रखा जाता था। बदहाल कानून-व्यवस्था, कमजोर बुनियादी ढांचा, पलायन करती आबादी और निवेशकों की उदासीनता इस पहचान का सबसे बड़ा कारण थी। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश की तस्वीर और तकदीर, दोनों में उल्लेखनीय ठोस बदलाव परिलक्षित होने लगे। जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली तब उन्हें मात्र 12.88 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश मिला था, जिसे उनकी सरकार ने अपने पौने नौ वर्षों के कार्यकाल में लगभग 31 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचा दिया है। अब उन्होंने 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।
कानून-व्यवस्था से शुरुआत बदले विश्वास की बुनियाद
सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने सबसे पहले अपना खास ध्यान कानून-व्यवस्था पर केंद्रित किया। संगठित अपराध, माफिया राज और दंगों की राजनीति ने उत्तर प्रदेश की छवि को लंबे समय तक हानि पहुंचाने का काम किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, पुलिस सुधार अभियानों, संगठित अपराधियों पर कार्रवाई और माफिया की संपत्तियों की जब्ती ने अपराधियों का मनोबल तोड़ने के साथ-साथ आम नागरिकों और निवेशकों में सुरक्षा का भरोसा भी लौटाया। योगी सरकार में बड़े दंगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया और आपराधिक घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई। यह बदलाव सामाजिक वातावरण में भी दिखाई देने लगा है। जहां लोग देर रात तक काम और यात्रा करने में पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करने लगे हैं, महिलाओं के लिए तो उत्तर प्रदेश अब पूर्ण सुरक्षित हो गया है।
बुनियादी ढांचे में निवेश से विकास को मिली गति
दरअसल, कभी उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिलने के पीछे कमजोर बुनियादी ढांचा इंफ्रास्ट्रक्चर भी एक बड़ा कारण था। सड़कों की खस्ता हालत, अधूरी परियोजनाएं और कनेक्टिविटी की कमी ने औद्योगिक विकास की राह में रोड़ा अटकने का काम किया था। योगी सरकार ने इस मोर्चे पर आक्रामक रणनीति अपनाई, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाने का जो काम शुरू किया गया, उसने प्रदेश का नक्शा ही बदल दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं ने न केवल आवागमन को सुगम बनाया, वरन औद्योगिक क्लस्टरों के विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया। हवाई अड्डों के विस्तार और नए एयरपोर्ट की योजनाओं ने प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने का काम किया है।
निवेश और औद्योगीकरण से नई पहचान की ओर उत्तर प्रदेश
कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार का सीधा असर निवेश पर पड़ा। योगी सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया। रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, डेटा सेंटर, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव आए। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना ने प्रदेश को सामरिक और औद्योगिक दोनों दृष्टि से नई पहचान दी। लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा और अलीगढ़ जैसे शहर रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में उभरने लगे हैं, इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े और तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिल रहा है।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है, पुरानी बीमारू छवि का एक कारण ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाली भी थी। योगी सरकार ने कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं, फसल बीमा योजनाओं और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर विशेष ध्यान दिया। गन्ना भुगतान में तेजी और किसानों को समय पर पैसा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रवाह बढ़ा, इसके साथ ही डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर पैदा हुए।
सामाजिक योजनाएं और शासन की नई शैली से आया बदलाव
योगी सरकार के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया। आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचा। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और लाभार्थियों को सीधे सहायता मिलने लगी। शासन की यह पारदर्शी शैली उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव का वाहक बनी।
➡️लखनऊ- लखनऊ में कंटेनर चालक की हत्या , सर्विस लेन पर कंटेनर में मिला चालक का शव, मृतक चालक के शरीर पर कई चोटों ने निशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस , BKT थाने की आउटर रिंग रोड का मामला
➡️लखनऊ - युवक प्रदीप की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया अरेस्ट, पत्नी पूजा सिंह ने कराई थी पति की हत्या, प्रेमी राम तीरथ के साथ मिलकर की वारदात, मृतक प्रदीप का दोस्त है राम तीरथ मौर्य , प्रदीप को शराब पिलाकर प्रेमी ने की थी हत्या, पीजीआई थाना क्षेत्र में बीती रात हुई थी हत्या
➡️चित्रकूट- मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे चित्रकूट, अधिकारियों के साथ बैठकर दिए निर्देश,, गौ संरक्षण, नस्ल सुधार के निर्देश दिए, अन्ना गोवंश के संरक्षण को निर्देश दिए
➡️प्रतापगढ़- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से निकाली पैदल यात्रा
➡️प्रयागराज- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय पहुंचे माघ मेला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात,. शंकराचार्य का मुद्दा सदन में उठाने का दिया आश्वासन, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात लिया आशीर्वाद, सेक्टर चार में अपने शिविर के बाहर बैठे है शंकराचार्य
➡️हापुड़- पिलखुआ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, छिजारसी टोल पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एकदिवसीय दौरे पर हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नवीन पुलिस लाइन, निर्माणाधीन कारागार जाएंगे
➡️हमीरपुर- सचिव शिवशंकर पाल को रिश्वत लेते अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार लेते पकड़ा , सीसी निर्माण के भुगतान में मांगी थी रिश्वत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर एक्शन, सुमेरपुर ब्लॉक में तैनात था सचिव शिवशंकर
➡️बलिया=- जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के पूर्व सफाई, सपा नेताओं ने प्रतिमा को किया साफ, जिलाप्रशासन, भाजपा जनप्रतिनिधियों पर आरोप, प्रतिमा के रखरखाव व्यवस्था पर जताया नाराजगी
➡️फर्रुखबाबाद - पति का चाकू से पत्नी पर वार, मौत , अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या , एएसपी पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंचे, आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी , थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला
➡️सिद्धार्थनगर- पानी की टंकी की दीवार भरभराकर गिरी, करीब ₹20 लाख की लागत से था निर्माण, महज चार महीने पहले हुआ था निर्माण, जैक्सन कंपनी द्वारा कराया गया निर्माण, डुमरियागंज क्षेत्र के तिलगड़िया बुजुर्ग की घटना
➡️नोएडा- इंजीनियर युवराज की मौत का मामला, घटना स्थल का FSL ने किया निरीक्षण , स्टार्टिंग पॉइंट से लेकर बेसमेंट तक नपाई, टेक्निकली घटना का हो रहा रिक्रिएशन
➡️लखनऊ,लखनऊ में कंटेनर चालक की हत्या, सर्विस लेन पर कंटेनर में मिला चालक का शव, मृतक चालक के शरीर पर कई चोटों के निशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस , BKT थाने की आउटर रिंग रोड का मामला
➡️इटावा- अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मकान में घुसा , घायलों की मकान मालिक धीरेंद्र ने बचाई जान , मदद के बदले पुलिस ने धीरेंद्र को सरेआम पीटा , राहगीरों ने वीडियो बनाया किया वायरल , घायलों को पुलिस नहीं, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
इकदिल, NH-19 आगरा-कानपुर हाईवे का मामला
➡️झांसी- 29.98 करोड़ रुपए का ओवरब्रिज शुरू, झांसी जनपद के 50 गांवों को राहत , अब भिंड-जालौन का सफर होगा आसान, मोंठ में रेलवे क्रॉसिंग पर बना है ओवरब्रिज , विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया उद्घाटन
➡️अलीगढ़ - गायत्री पैलेस परिवार के प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग, एक भाई ने प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर फायरिंग की, लाइसेंसी हथियार से करीब 4 से 5 राउंड फायर , सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस पहुंची, बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की घटना
➡️सोनभद्र- रॉबर्ट्सगंज पुलिस, SOG टीम को सफलता, 248 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर गिरफ्तार, अटल बिहारी यादव और दीपक कुमार अरेस्ट, हेरोइन की कीमत करीब 25 लाख रुपये , सजौर पुलिया के पास से दोनों गिरफ्तार
➡️सीतापुर- पटरी दुकानदारों को हटाने पर व्यापारी लामबंद, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट,EO को सौंपा ज्ञापन, सौंदर्यीकरण के नाम पर दुकानों को हटाने का विरोध, शासन से पटरी दुकानदारों को बसाने की गुहार,मंडल के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
➡️बस्ती- संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,घर के अन्दर पंखे से लटकता मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लालगंज क्षेत्र के गौरा उपाध्याय का मामला