ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला अलवर राज मिस्त्री मजदूर यूनियन (एटक) का पांचवां जिला सम्मेलन सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 21 Jan 2026 · 59 views
जिला अलवर राज मिस्त्री मजदूर यूनियन (एटक) का पांचवां जिला सम्मेलन सम्पन्न

12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में किशनगढ़ बास, खैरतल,तिजारा,राजगढ़ अलवर ने शामिल होने का लिया संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
जिला अलवर राज मिस्त्री मजदूर यूनियन (एटक) का पांचवां जिला सम्मेलन किशनगढ़बास में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन से पूर्व यूनियन कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में शहर के मुख्य बाजारों से रैली निकालकर सम्मेलन स्थल तक मार्च किया। रैली में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।
सम्मेलन का आयोजन का. धीर सिंह उर्फ धीरूभाई, सुनीता देवी एवं गोपीराम की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश सचिव एटक एवं बिजली वर्कर्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव का. केशव व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रमिकों और किसानों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर हैं, जबकि देश की संपत्तियां निजी हाथों में सौंपी जा रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में श्रमिकों और किसानों के पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला एटक महासचिव का. तेजपाल सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रही हैं। श्रमिकों के 29 कानून समाप्त कर चार श्रम संहिताएं लागू करना मजदूरों पर बड़ा हमला है। मनरेगा में बदलाव से प्रदेश सरकारों पर 40 प्रतिशत बजट का भार डाला गया है, जिससे योजना कमजोर होने की आशंका है। एटक की मांग है कि मनरेगा में वर्ष में 200 दिन का काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि कारखाना अधिनियम 1948 में संशोधन कर कार्य घंटे ०8 से बढ़ाकर 12 किए जा रहे हैं तथा महिलाओं से रात्रि पारी में कार्य कराने की अनुमति दी गई है, जो श्रमिक हितों के विपरीत है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए एकजुट संघर्ष ही रास्ता है। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर किशनगढ़ बास,खैरतल- तिजारा,राजगढ़,अलवर के मजदूरों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का संकल्प सम्मेलन में उपस्थित सभी मजदूरों ने लिया।
सम्मेलन को का. कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, तिजारा), गजराज सिंह, गंगाराम शर्मा, एडवोकेट भुवनेश तिवाड़ी, मनमोहन सैनी,भोलाराम शर्मा, मुबारिक सिंह,गोमती देवी एवं किशनलाल ने भी संबोधित किया।
दूसरे सत्र में महामंत्री का. राजकुमार बक्शी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। का. मुबारिक सिंह ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का पैनल सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: का. धीर सिंह
उपाध्यक्ष: गोपीराम,रघुवर दयाल,सुनीता देवी,भोलाराम शर्मा,बुद्ध सिंह महामंत्री: का. राजकुमार बक्शी सहमंत्री: का. किशन चंद,जगदीश प्रसाद, किशोरीलाल सैनी,राजू कोली
संगठन मंत्री: का. मनमोहन सैनी,वित्त सचिव: का. मुबारिक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित कुल 33 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई।
सम्मेलन का समापन अध्यक्ष का. धीर सिंह ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए 12 फरवरी की हड़ताल के संकल्प को पुनः दोहराकर किया। संचालन का. राजकुमार बक्शी ने किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube