महिला के बच्चेदानी में 2 किलो 400 ग्राम की निकली गठान,कृष्णा हॉस्पीटल शाहपुरा में सफल ऑपरेशन
By Shubh Bhaskar ·
21 Jan 2026 ·
120 views
महिला के बच्चेदानी में 2 किलो 400 ग्राम की
निकली गठान,कृष्णा हॉस्पीटल शाहपुरा
में सफल ऑपरेशन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-कृष्णा हॉस्पीटल शाहपुरा में शाहपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला पेट दर्द व अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या को लेकर भर्ती हुई, जिसकी जाँच में बच्चेदानी में
गांठ पाई गई व अत्यधिक रक्तस्राव से हिमोग्लोविन भी 5.0 ग्राम रह गया था। मरीज की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त रक्त चढ़ाया व डॉ. संगीता काबरा व टीम डॉ. विनिता शर्मा ,भैरू गाडरी, विपुल शर्मा द्वारा मरीज की बच्चेदानी में गठान का ऑपरेशन किया गया।
यह गठान लगभग 2 किलो 400 ग्राम की है। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है, उसको डिस्चार्ज कर दिया गया।
जानकारी देते हुए प्रबंधक मुकेश वैष्णव ने बताया की शाहपुरा में एलआईसी कार्यालय के सामने स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर 50 बेड कीसुविधा,डिलीवरी ,सिजेरियन ऑपरेशन, आईसीयू, इमरजेन्सी विभाग, सोनोग्राफी, अत्याधुनिक लैब के साथ 24 घंटे सुविधा उपलब्ध हैं। मरीज के परिजनों ने चिकित्सीय टीम का आभार व्यक्त किया है।