ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सिलीसेढ़ गेट बंद, भक्तों के बिना सूना रहा पांडुपोल धाम।

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 137 views
सिलीसेढ़ गेट बंद, भक्तों के बिना सूना रहा पांडुपोल धाम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
सिलीसेढ़ गेट बंद होने के कारण प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पांडुपोल हनुमान जी मंदिर एक बार फिर भक्तों के बिना सूना नजर आया। गेट बंद रहने से श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच सके, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची और क्षेत्र में मायूसी का माहौल बना रहा।
अरावली की वादियों में स्थित पांडुपोल हनुमान जी मंदिर एक प्रमुख तीर्थस्थल है, जहां प्रतिदिन दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं। विशेषकर सप्ताहांत और त्योहारों पर मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहता है। लेकिन सिलीसेढ़ गेट बंद होने से श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो गया, जिससे मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
भक्त नागपाल शर्मा,गोविंद जोशी सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि गेट बंद रहने से न केवल श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि मंदिर से जुड़े सेवाभाव व व्यवसाय करने वाले लोगों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन व दोनों वन मंत्रियों से भी अनुरोध किया है कि दर्शन व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि पांडुपोल धाम पुनः भक्तों की जयकारों से गूंज सके और श्रद्धा का यह केंद्र अधूरा न रहे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार अधिकारियों व मंत्रियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
इधर मंगलवार को सीमित संसाधनों के बीच हनुमान जी महाराज की मंगल आरती की गई। भक्तों ने प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, मुरारी लाल, सतीश शर्मा, महेश जोशी, हितेश शर्मा, रोहित शर्मा,नागपाल शर्मा, गोविंद जोशी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube