ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सनातन धर्म के संरक्षण का आह्वान: *गौ पुत्र धर्म दास महाराज का संदेश*।

By Shubh Bhaskar · 19 Jan 2026 · 26 views
सनातन धर्म के संरक्षण का आह्वान: *गौ पुत्र धर्म दास महाराज का संदेश*।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने देशभर के सनातनी समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति की भूमि है, जहां देवी-देवताओं की आस्था सदियों से जीवित रही है, लेकिन वर्तमान समय में समाज में वैचारिक भटकाव देखने को मिल रहा है।
धर्म दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि कई लोग जन्म से तो सनातनी हैं, लेकिन व्यवहार में अपने धर्म और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि कलयुग में अधार्मिक प्रवृत्तियों का प्रभाव बढ़ रहा है और इससे सनातन मूल्यों को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जब समाज में विभाजन हुआ है, तब उसका दुष्परिणाम भी सामने आया है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन केवल भौतिक साधनों के लिए नहीं, बल्कि सेवा, दान और सत्कर्म के लिए मिला है। व्यक्ति के साथ अंततः उसके कर्म ही जाते हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
धर्म दास महाराज ने समाज से जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने गौ माता के संरक्षण को प्राथमिकता देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात कही।
अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमाप्रार्थी हैं, लेकिन उनका उद्देश्य केवल समाज को जागृत करना है। उन्होंने सभी से मिलकर आगे बढ़ने और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube