गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अंतिम चयन 17 जनवरी को।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jan 2026 ·
6 views
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अंतिम चयन 17 जनवरी को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को प्रताप ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों का अंतिम चयन 17 जनवरी को दोपहर प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मन्नी का बड़ की प्रधानाचार्य श्रीमती करूणा कुमारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, नृत्य वाटिका, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों की अधिकतम संख्या 10 होगी। जिन विद्यालयों में रीट परीक्षा अथवा अन्य स्थानीय परीक्षाएं आयोजित हैं, वे परीक्षा समाप्ति के पश्चात चयन हेतु प्रताप ऑडिटोरियम में उपस्थित हो सकते हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा उनकी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।