ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

करणपुर थाने पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश। ग्रामीणों ने एसपी से की कार्यवाही की मांग, छात्रनेता ने दी आंदोलन की चेतावनी।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 104 views
करणपुर थाने पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश।
ग्रामीणों ने एसपी से की कार्यवाही की मांग, छात्रनेता ने दी आंदोलन की चेतावनी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- करणपुर (करौली)- करणपुर थाने के एसएचओ पर अवैध लेन-देन और मारपीट के गंभीर आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों व छात्रनेताओं का आरोप है कि थाने में कथित तौर पर निर्दोष युवकों को पकड़कर उनसे रुपये वसूले जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार 12 जनवरी की रात कसेड निवासी एक युवक को कथित रूप से थाने लाया गया। आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से 75 हजार रुपये की डील हुई और अगले दिन राशि पहुंचने पर युवक को छोड़ा गया। इसके बाद भी कथित तौर पर युवक का करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन थाने में रख लिया गया और उसे लौटाने के बदले फिर से रुपये मांगे जा रहे हैं।
इसी तरह, करीब एक माह पूर्व सिमारा गांव के बृजभूषण नामक युवक को भी कथित तौर पर उठाकर लाया गया और छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये मांगे गए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि 15 जनवरी की रात कसेड-अरोरा के दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कैलादेवी की डिप्टी एसपी मीना मीणा भी मौके पर पहुंचीं। इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
छात्रनेता गोविंद मीणा ने बताया कि करणपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से पुलिस अधीक्षक करौली से अपील की गई है कि ऐसे थानेदार के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही कर उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण जल्द ही गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म से मुलाकात कर आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube