ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 51 views
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन।
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर-
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर विवेकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज भावपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। कथा में मुख्य यजमान नीलम शर्मा,जोगेंद्र पाल शर्मा,अंबिका शर्मा एवं महेंद्र कुमार शर्मा रहे।
कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भागवत आचार्य को भावभीनी विदाई दी। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। आज के प्रसंग में भागवत आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा की निष्काम मित्रता और प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया,वहीं यदुवंश को ऋषियों के श्राप की कथा भी सुनाई गई,जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कल सोमवार 19 जनवरी को कथा के औपचारिक समापन अवसर पर विवेकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति एवं आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रसाद ग्रहण करें।
कृष्णा जोशी ने बताया कि सप्तदिवसीय भागवत कथा में कमलेश नारायण माथुर, राजकुमारी गुप्ता, उमा मिश्रा, सुरेश गोयल, ईश्वरी लाल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सैनी, रामावतार शर्मा नीमला, विजय सिंह चौहान, अमित शर्मा छोटू, संतोष शर्मा, रेखा गुप्ता, सुधा शेखावत, सुनीता चौहान, तृप्ति शर्मा, आशा सहित अनेक श्रद्धालु नियमित रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube