ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुरुक्षेत्र यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया को मिला नया परिसर

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 21 views
कुरुक्षेत्र यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया को मिला नया परिसर


दैनिक शुभ भास्कर हरियाणा  कुरुक्षेत्र यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच कई दशकों से कुरुक्षेत्र सलारपुर मार्ग पर गीता निकेतन स्कूल के साथ स्थापित थी लेकिन अब यूनियन बैंक आफ इंडिया को सलारपुर मार्ग पर अपना नया परिसर मिल गया है जिसका विधिवत रूप से शुभारंभ मनोज कुमार महाप्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चंडीगढ़ ने रिबन काटकर दीप प्रज्वलित करके किया । इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया करनाल सर्कल के क्षेत्र प्रमुख जितेंद्र शर्मा, कुरूक्षेत्र शाखा प्रमुख अशोक कुमार और स्थानीय यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

महा प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि आज खुशी का पल है यूनियन बैंक आफ इंडिया को अपना नया और सुंदर परिसर मिल गया है उन्होंने इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों को और बैंक से जुड़े ग्राहकों को शुभकामनाएं दी 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस शाखा का कुरुक्षेत्र के ग्राहकों के साथ जो तालमेल मैंने देखा वह सराहनीय है। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों को बैंकों की बैंक की नई-नई योजनाओं के बारे में अवगत करवाया देशभर में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की 8000 से ज्यादा शाखाएं हैं। बैंक ने पिछले क्वार्टर में 5000 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट दर्ज किया । यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के देश भर में 10000 से ज्यादा एटीएम है जिनके माध्यम से हम ग्राहकों के साथ जुड़े रहते है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच का बिजनेस पोर्ट फोलियो 1400 करोड रुपए के आसपास है जो यह दर्शाता है कि कुरुक्षेत्र के निवासियों की यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ कितना गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों लंबी सूची दशकों से इस बात की पुष्टि करती है की यूनियन बैंक आफ इंडिया की कार्य प्रणाली ग्राहकों की संतुष्टि के लिए बेहतर साबित होगी।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube