साइकिल वितरण बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी - विधायक बैरवा
By Shubh Bhaskar ·
17 Jan 2026 ·
14 views
साइकिल वितरण बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी - विधायक बैरवा
मॉडल विद्यालय में 9 वीं कक्षा की छात्राओं को किया साइकिल वितरण
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं दूरस्थ शिक्षा में बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना साइकिल वितरण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में स्थानीय विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा है की बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा अपने घर से दूर विद्यालय तक सुगमता से पहुंच सके इस के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए गांव से दूर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जाना पड़ता है ऐसे में साधन के अभाव में बहुत सी छात्राएं विद्यालय जाने से वंचित रह जाती है। ग्रामीण एवं शहरी बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु पूर्ण अधिकार मिले इसके लिए राजस्थान सरकार इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी छात्राओं को साइकिल वितरण कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा है कि साइकिल के दो पहिए बालिकाओं के शिक्षा जीवन की रफ्तार है को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम को जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा है कि स्थानीय विधायक जनता के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं और कई योजनाएं शाहपुरा के लिए लेकर आए हैं। नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने कहा है कि शिक्षा के प्रति सरकार का हमेशा ही विशेष ध्यान रहा है । बालिका शिक्षा के प्रति सरकार और हमारे स्थानीय विधायक सजग हैं। आभार प्रदर्शन व्याख्याता राजेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत, समाजसेवी चिनार बेरवा, महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पार्षद स्वराज सिंह शेखावत, मोहनलाल गुर्जर, महावीर सैनी, चंद्र प्रकाश चौधरी, मुकेश माली, राघव पाराशर, सूर्य प्रकाश शर्मा, साइकिल वितरण प्रभारी लैब असिस्टेंट शिवराज जाट, पर्वत सिंह कानावत, शारीरिक शिक्षक नरेश पाल सिंह धाभाई उपस्थित रहे।