ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परशुराम सेना जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी भंग।

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 130 views
परशुराम सेना जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी भंग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान परशुराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच के निर्देशानुसार परशुराम सेना जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय संगठन के पुनर्गठन को लेकर लिया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने बताया कि जयपुर संभाग अंतर्गत जयपुर, बहरोड़-कोटपुतली, खैरथल-तिजारा, सीकर, झुंझुनूं, दौसा एवं अलवर जिलों में परशुराम सेना के सभी प्रकोष्ठों की जिला, ब्लॉक, तहसील एवं नगर स्तर की कार्यकारिणियों को भंग किया गया है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सके।
साथ ही, जितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी परशुराम सेना राजस्थान (निवासी बड़ा बाजार, बसवा – दौसा) को पूर्व की भांति समस्त जयपुर संभाग में पुनर्गठन कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु अधिकृत किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पुनर्गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा परशुराम सेना समाजहित में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगी। परशुराम सेना के पूर्व मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube