ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीलवाड़ा में हुई फेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर की मीटिंग

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 19 views
भीलवाड़ा में हुई फेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर की मीटिंग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-फ़ेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स , भीलवाड़ा की वार्षिक बैठक होटल PFC में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर लाल सोलंकी, उपाध्यक्ष घिसा लाल यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसका मंच संचालन राजेश सोलंकी और कुलदीप सिंह चांदावत ने किया गया। बैठक में गैस वितरण प्रणाली की सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार के निम्न निर्णय लिए गए। जिसमे शादी- विवाह समारोहो, होटलों, ढाबो, चाय की थाड़ियों , रिसोर्ट्स आदि में व्यावसायिक 19 और 5 किलो के सिलेंडर ही दिए जायेगे ।
E-KYC 100% सभी उपभोक्ताओ की कि जाये व रीफ़िल देते समय डिलीवरी कोड (ओटीपी) सभी घरेलू उपभोक्ताओं से अनिवार्य रूप से लिया जाये।
मेंडेटरी इंस्पेक्शन, व पाँच वर्ष में एक बार सुरक्षा पाइप को अनिवार्य रूप से बदलने का विशेष अभियान सभी उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए चलाया जायेगा ।
वार्षिक बैठक में आय व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ।
उज्जवला योजना 3.0 में जो भी पात्र हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा ।
जिला रसद अधिकारी भीलवाड़ा के आदेश क्रमांक 2025/109 की पालना में सभी होटलो, विवाह स्थलो व हलवाईयों को व्यावसायिक सिलेंडर लेने हेतु पाबंद किया जाएगा।
बैठक में फ़ेडरेशन के संरक्षक विनोद भंडारी, रामकुंवार मीणा, मनसुख गुर्जर, सुरेश चौधरी, अनिल दोषी, मनीष बापना, श्याम मूंदड़ा, सीताराम खटीक, हरित सिंह सिसोदिया, रचित मोदी, बाल कृष्ण मूंदड़ा, आशीष अग्रवाल, आबिद हुसैन, जीवन टांक, कमलेश सुवालका, सत्यप्रकाश टांक, नवीन जीनगर, नरेंद्र जैन, तरुण कोठारी, नवल पोरवाल, प्रदीप टेलर, सुरेंद्र सालवी, अब्दुल व्हाब, अभिषेक ओंझा, सुमिकेत जैन, नारायण कुमावत, कुलदीप पाराशर, वेदान्त वर्मा, लादु लाल सुवालका , मुकेश साहू एवम समस्त जिले के गैस वितरक उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube