ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंटर डिस्ट्रिक्ट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम: बाड़मेर के लिए अलवर जिले के युवाओं का दल हुआ रवाना।

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 150 views
इंटर डिस्ट्रिक्ट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम: बाड़मेर के लिए अलवर जिले के युवाओं का दल हुआ रवाना।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत विभाग, अलवर द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होटल इंद्रप्रस्थ रिजॉर्ट, बाड़मेर में किया जाएगा। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अलवर जिले के 37 युवाओं का दल अलवर रेलवे जंक्शन से रवाना हुआ।
श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संतोष तारेश जोरवाल (अलवर), लोकेश सैनी (नारायणपुर ब्लॉक), सुरेश कुमार चौधरी (थानागाजी ब्लॉक), लेखराज मीणा (राजगढ़ ब्लॉक), हरिओम गुर्जर (उमरैण ब्लॉक), निकिता (खैरथल ब्लॉक), देवेंद्र यादव (किशनगढ़बास ब्लॉक) तथा दीनबंधु (तिजारा ब्लॉक) सहित अन्य युवा बाड़मेर जिले में अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 37 युवक-युवतियां शामिल हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद, पंचप्रण व विकसित भारत 2047, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा जागरूकता, वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान, खेलकूद सहित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने युवाओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंटर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से अलवर जिले के युवा बाड़मेर की ऐतिहासिक विरासत, कला, संस्कृति, जीवन शैली, वेशभूषा, रहन-सहन एवं खान-पान को निकट से जानने का अवसर प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर नितिन, अमित, पल्लवी, सपरा खत्री, देशराज मीणा, मोनूसिंह, भावना सैनी, नितेश यादव, सौरव, हिमांशी सैनी, तमन्ना गुप्ता, तमन्ना लखेरा, हिमांशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube