ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मकर संक्रांति पर पेंशनर भवन में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, शॉल व राशन किट।

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 47 views
मकर संक्रांति पर पेंशनर भवन में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, शॉल व राशन किट।
मकर संक्रांति पर पेंशनर भवन में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, शॉल व राशन किट।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पेंशनर भवन में पेंशनर समाज की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 चिन्हित गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को राशन किट, साड़ी, शॉल एवं कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अभियंता अशोक मेठी ने अपनी ओर से 20 शॉल व राशन किट का सहयोग प्रदान किया। वहीं रक्तवीर संगीता गौड़ बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर *संगीता गौड़* ने कहा कि हमें हमेशा किसी गरीब और जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। किसी की सहायता करने से आत्मिक सुकून मिलता है। भगवान ने हमें सक्षम बनाया है ताकि हम जरूरतमंदों की थोड़ी ही सही, पर मदद कर सकें।
पेंशनर समाज के अध्यक्ष *मधुसूदन शर्मा* ने बताया कि अशोक मेठी एवं संगीता गौड़ निरंतर समाजसेवा में सक्रिय रहते हैं। वे कभी अनाथ आश्रम तो कभी वृद्धाश्रम जाकर वहां रह रहे लोगों की सहायता करते हैं। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए पेंशनर समाज की ओर से दोनों का सम्मान कर धन्यवाद प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव अशोक शर्मा, रमेश गुप्ता, सुभाष जैमन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube