ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से केवट कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी मनोनीत करवाने की मांग

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 5 views
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से केवट कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी मनोनीत करवाने की मांग
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा दौरे के दौरान कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट ने केवट कल्याण बोर्ड में पदाधिकारीयो की नियुक्ति एवं समाज के उत्थान व कल्याण के लिए विस्तृत चर्चा की
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज अपने निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार से मिलने उनके कोटा स्थित निजी आवास केवट कुंज पर मिलने पहुंचे इस दौरान मंच के पदाधिकारीयो ने जोरदार स्वागत किया तथा मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट ने राजस्थान में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा समाज के कल्याण व उत्थान के लिए केवट कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष सहित सदस्य राज्य सरकार से मनोनीत करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा की है तथा प्रदेश उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट ने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्थिति को लेकर भी चर्चा की गई और इनके उत्थान व कल्याण के लिए राज्य सरकार से विशेष पैकेज दिलाने की भी मांग की है जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाज के कल्याण व उत्थान के लिए केवट कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी व समाज को विशेष पैकेज राज्य सरकार से दिलाने का भरोसा दिलाया है
इस अवसर पर कोटा जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, मोहनलाल कश्यप, छात्रावास अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, मांगीलाल कहार वरिष्ठ अध्यापक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, ओम शंकर कहार, मुकेश केवट, रेंजर दुर्गेश कहार, मनोज केवट, शशिकांत कहार, मुकेश कश्यप पार्षद, प्रदेश सचिव जितेन्द्र धीवर, पार्षद हरजीत केवट, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, युवा नेता दिपांशु कहार, आशु कहार, लखन केवट, सहित सैकड़ों श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube