ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

*हिंदुत्व का विचार ही भारत का आधार "डॉ विपिन* *बड़ीसादड़ी में प्रमुखजन गोष्ठी सम्पन्न*

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 33 views
"*हिंदुत्व का विचार ही भारत का आधार "डॉ विपिन*
*बड़ीसादड़ी में प्रमुखजन गोष्ठी सम्पन्न*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आज नगर में खण्ड स्तरीय प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन शिकारबाड़ी में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके खंड संघ चालक चौथ मल जी ओर मुख्य वक्ता के कर कमलों से हुआ शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री व प्रचारक विपिन कुमार थे । जिन्होंने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी समस्या नहीं समाधान है । आज हम सभी सिर्फ समस्या रखते है लेकिन समाधान नहीं खोजते । यदि समस्या की तरफ ध्यान जाता है तो उसका समाधान भी हमें ही करना सीखना होगा । कुटुंब को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक मानव को अपने परिवार से ही प्रथम शिक्षा मिलती है ,यदि वह शिक्षा चरित्र को सुदृढ बनायेंगे तो समाज मे कोई गलत कार्य ही ना होगा । आज पाश्चात्य संस्क्रति को अपनाकर हमारे परिवारों में विकृतियां आने लगी है और जब परिवार ही संस्क्रति के विपरीत होता जा रहा तो हम राष्ट्र को मजबूत कैसे करेंगे । उन्होंने शिवाजी , महाराणा प्रताप, हाड़ी रानी, पद्मिनी, गुरु तेगबहादुर आदि का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपनी आन बान शान के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर देना चाहिए ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की साधना पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि हमें राष्ट्र को मजबूत करना है तो शुरुआत स्वयं से करनी होगी । समाज मे पंच परिवर्तन का आग्रह करते हुए कहा कि हमारा परिवार व्यवस्थित हो जिसमें संस्कार , श्रेष्ठ आचरण व व्यवस्था हो । सभी मे सामाजिक समरसता का भाव हो । हमें अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी हो । आवश्यकता के अनुसार प्रकृति का दोहन करें व पेड़ लगाएं व पानी बचाएं । दूसरों की बात करने से पूर्व स्व का बोध हो अर्थात हमारी भाषा , वेशभूषा संयमित हो । हमें अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिये ।
यदि हम इन सभी बातों का पालन अपने जीवन मे करेंगे तो अपने राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे व मजबूत राष्ट्र के दम पर ही हमें अखंड भारत प्राप्त होगा ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube