प्रतापगढ़ जिले में सूरजमुखी की खेती का नया सवेरा
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
5 views
प्रतापगढ़ जिले में सूरजमुखी की खेती का नया सवेरा
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले के निकटवर्ती जिले प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी करजू में भारत सरकार के नेशनल ऑयल सीड मिशन के तहत इक्रिसेट हैदराबाद के सहयोग से कट्स इंटरनेशनल द्वारा किसानों को निशुल्क सूरजमुखी बीज एवं इनपुट देखकर प्रतापगढ़ जिले के करजू क्षेत्र में 100 किसानों का क्लस्टर आधारित सूरजमुखी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज कट्स इंटरनेशनल और इक्रिसेट हैदराबाद की टीम ने क्षेत्र का विजिट कर किसानों के साथ- इंटरव्यू कर अनुभव पूछे और आगामी फसल तैयारी की जानकारी प्रदान की कट्स इंटरनेशनल के राजदीप पारीक मदन गिरी गोस्वामी बालकिशन जयसवाल ने किसानों के साथ आगामी फसल चक्र की कार्य योजना बनाई इस अवसर पर प्रगतिशील किसान मांगीलाल जनवा बंबोरी रमेश चंद्र वैष्णव करजू चमन लाल जी जानवा करजू ने भी अपने विचार साझा किया। किसानों ने सूरजमुखी फसल को उपयोगी बताया लागत कम मुनाफा अधिक और प्रति बीघा 4 क्विंटल उत्पादन के बारे में जानकारी दी और नीमच मंडी में अभी वर्तमान में लगभग 6 से 7 हजार रुपया क्विंटल भाव होने की चर्चा भी हुई। महत्वपूर्ण बात यह की इस फसल को कोई भी पशु नहीं खाता है। चार बार पानी देने से हो जाती है और कीटनाशक का खर्चा भी बहुत कम है। यह फसल तीनों ऋतु में हो जाती है। इसका तेलिय गुण बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है ।