ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

थानागाजी में श्री परशुराम सर्किल बनने की खुशी, अलवर में हुआ आतिशबाजी व मिठाई का वितरण।

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 27 views
थानागाजी में श्री परशुराम सर्किल बनने की खुशी,
अलवर में हुआ आतिशबाजी व मिठाई का वितरण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के थानागाजी में श्री परशुराम सर्किल के विधिवत निर्माण की खुशी में आज श्री परशुराम सर्किल अलवर पर आतिशबाजी कर पटाखे छोड़े गए तथा मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जिला ब्राह्मण सभा के महामंत्री एवं श्री परशुराम सर्किल अलवर के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ०9 जून 2025 से थानागाजी में श्री परशुराम सर्किल के निर्माण के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा था। लंबे प्रयासों के बाद 13 जनवरी 2026 को थानागाजी परशुराम सर्किल विधिवत रूप से बनकर तैयार हुआ। इसी उपलब्धि की खुशी में आज यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण सभा एवं श्री परशुराम सर्किल अलवर से जुड़े अनेक पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे। इनमें होतिलाल शर्मा,ललित भारद्वाज, युवा अध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, दिनेश शर्मा,प्रभुदयाल शर्मा, रोहित वशिष्ठ,अशोक तिवारी, लोकेश वशिष्ठ,वीरेंद्र शर्मा,नवीन शर्मा,उमाशंकर शर्मा,यश जोशी, नवल शर्मा,राजेश जोशी,उमेश वशिष्ठ,अमित मुद्गल,एडवोकेट भारत शर्मा,यक्ष जोशी,अनिल शर्मा,बजरंग शर्मा,नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थितजनों ने थानागाजी में श्री परशुराम सर्किल के निर्माण को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए संयोजक ओम प्रकाश शर्मा व पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube