ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएल के फ़र्जी हस्ताक्षर के लिए दिया ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 26 views
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएल के फ़र्जी हस्ताक्षर के लिए दिया ज्ञापन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त bla के फर्जी हस्ताक्षर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अल्पसंख्यक समुदाय व कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के नाम हटाने के षड्यंत्र तहत पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर के नेतृत्व में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (SDM) को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में संदीप जीनगर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त bla के फर्जी हस्ताक्षर करकर अल्पसंख्यक व कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं के नाम कटवाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। गलत तथ्यों ओर फर्जी हस्ताक्षर से इस तरह की कार्यवाही करना अत्यंत गंभीर अपराध है निर्वाचक अधिकारी से निवेदन किया गया कि खामोर,रूपपुरा,हुकुमपूरा शाहपुरा के वार्डो के साथ-साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के प्रकरण आ रहे है। इन प्रकरण को संज्ञान में लेकर अविलंब दोषियों के खिलाफ कठोर कानून सम्वत कार्यवाही अमल में लाकर भविष्य में नाम हटवाने के प्रकरण में संबधित bla के संज्ञान मे लाकर ही निस्तारण किया जावे। साथ ही अगर फर्जी तरीके से नाम काटे गये तो कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कारवाही के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, खामोर सरपंच बलवंत सिंह,पूर्व सरपंच हुकुमपुरा राजाराम जाट,पार्षद अमजद खान,पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी,रामस्वरूप टेपण,मदन सर्वा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता,रमेश शर्मा,नूरमोहम्मद रंगरेज,सुनील पाराशर,रामचन्द्र बैरवा,एहसान मोहम्मद,रौनक मंसूरी,कालू गुर्जर,इमरान,विनीत बुनकर उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube