18 जनवरी को पाटन रोड पर होगी आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी की बैठक आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
15 Jan 2026 ·
22 views
18 जनवरी को पाटन रोड पर होगी आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी की बैठक आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक पाटन रोड़ एकलव्य मॉडल स्कूल के सामने आदिवासी मीणा समाज द्वारा आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक 18 जनवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं ०4 बजे तक पाटन रोड स्थित एकलव्य मॉडल स्कूल के सामने आयोजित होगी।
इस बैठक में क्षेत्र के सभी गांवों के ग्रामवासी, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे आमंत्रित हैं। आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव देने और सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
आयोजकों ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा एवं अन्य कुरीतियों को कम करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके माध्यम से समाज में सादगी, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश मिल सके।