वन मंत्री संजय शर्मा पहुंचे शहीद वन रक्षक जितेंद्र सिंह के गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jan 2026 ·
59 views
वन मंत्री संजय शर्मा पहुंचे शहीद वन रक्षक जितेंद्र सिंह के गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- धौलपुर में खनन माफिया द्वारा कुचलकर शहीद किए गए वन रक्षक जितेंद्र सिंह के निधन के बाद वन मंत्री संजय शर्मा उनके पैतृक गांव सूरजपुरा पहुंचे। मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह परिवार के साथ है।
वन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। शहीद के परिवार को सरकार की ओर से सभी नियमानुसार परिलाभ दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस अवसर पर सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों ने मंत्री संजय शर्मा से आग्रह किया कि यह अत्यंत गरीब परिवार है, अतः परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा मृतक जितेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।
वन मंत्री संजय शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव सहयोग किया जाएगा। राजपूत समाज सहित सर्व समाज ने खनन माफिया द्वारा वन विभाग के कर्मी जितेंद्र सिंह को कुचलने से हुई मौत पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए परिजन को नौकरी, शहीद का दर्जा एवं आर्थिक लाभ देने की मांग रखी। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से भी आग्रह किया गया है।