मकर संक्रांति पर मोनी बाबा गौशाला में पौष बड़ा आयोजन, सैकड़ों गौभक्त हुए सहभागी।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jan 2026 ·
37 views
मकर संक्रांति पर मोनी बाबा गौशाला में पौष बड़ा आयोजन, सैकड़ों गौभक्त हुए सहभागी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर मोनी बाबा गौशाला ईटाराणा फाटक स्थित मोनी बाबा गौशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोवंश के जीर्णोद्धार एवं वर्षभर के चारा संकलन हेतु पौष बड़ा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला और गोमाता की सेवा में सैकड़ों गौभक्त सहभागी बने।
गौशाला में वर्तमान में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 55 गोवंश हैं, जिनमें से केवल चार-पांच गोमाता ही दूध देती हैं, शेष गोवंश सेवा पर आधारित हैं। गौशाला शहर से दूर होने के कारण यहां नियमित रूप से गोभक्तों का आना कम हो पाता है, ऐसे में मकर संक्रांति के अवसर पर अनेक श्रद्धालु समय निकालकर पहुंचे और पौष बड़ा की प्रसादी ग्रहण की।
गौशाला परिवार ने उन श्रद्धालुओं से भी सहयोग का आह्वान किया, जो किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि श्रद्धानुसार सहयोग राशि मोबाइल नंबर 9462635248 पर भेजी जा सकती है, जिसकी रसीद व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में पथमेड़ा गौशाला के ट्रस्टी ब्रह्मानंद शर्मा (सेवानिवृत्त तहसीलदार), भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज अध्यक्ष, पूर्व विधायक रामगढ़ जोगेंद्र गुप्ता,विजय सलेक्स लिमिटेड के आर.पी. महावर,एस.के. पारिक,गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा,आशीष भाल,समाजसेवी झाबरमल यादव,प्रेम भाई दीवान,सुभाष शर्मा,सौरभ कालरा,मुरारी पाराशर,अशोक गुप्ता,हेमंत खंडेलवाल,पप्पू जी बुर्जा, देवराज शर्मा,रविंद्र जोशी सहित अनेक समाजसेवियों ने सहभागिता कर गोसेवा की।
आए हुए सभी गौभक्तों का गौशाला परिवार की ओर से सोमनाथ वर्मा,श्यामलाल गुप्ता, गौशाला संचालक राजेश जोशी एवं गौभक्त जानकी दास न्याय ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजकों ने कहा कि कलियुग में गोमाता की सेवा सर्वोपरि मानी गई है,अतः अधिक से अधिक लोग गौशाला आकर पुण्य लाभ अर्जित करें। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी गौ संचालक राजेश जोशी द्वारा दी गई।