ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अजमेर ACB के जाल में फंसा एएसआई; 70 हजार की रिश्वत की थी डील, 28 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 56 views
अजमेर ACB के जाल में फंसा एएसआई; 70 हजार की रिश्वत की थी डील, 28 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना के एएसआई हरिराम यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने एक परिवादी से चालान पेश करने के बदले कुल 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने जाल बिछाकर उसे पहली किश्त के रूप में 28 हजार रुपये लेते समय दबोच लिया।
13 जनवरी को हुई थी डील, 14 को किया ट्रैप
एसीबी स्पेशल यूनिट अजमेर ने यह कार्यवाही एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर की। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि एएसआई हरिराम यादव परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा है। सत्यापन के बाद 13 जनवरी को रिश्वत की डील तय हुई और 14 जनवरी को पहली किश्त के रूप में 28 हजार रुपये नकद लेने पर सहमति बनी।
28 हजार में थे ०8 हजार के डमी नोट
ट्रैप योजना के तहत परिवादी को तय राशि के साथ भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद राशि में 20 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के असली नोट और ०8 हजार रुपये डमी नोट शामिल थे।
*अग्रिम अनुसंधान जारी*
यह कार्यवाही एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के सुपरवीजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के निर्देशन में की गई। निरीक्षक मीरा बेनीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरी योजना को अंजाम दिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube