विद्याश्रम स्कूल राजगढ़ में खेल उत्सव का किया आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
13 Jan 2026 ·
468 views
विद्याश्रम स्कूल राजगढ़ में खेल उत्सव का किया आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- कुण्ड मौहल्ला स्थित विद्याश्रम स्कूल में भव्य खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। विजेता विद्यार्थियों में आरवी गर्ग, कियान, विग्नेश, कनिष्का गुप्ता, दुष्यंत, कार्तिक, हर्षित, हिमांशी, आराध्या, ध्रुव, खुशी शर्मा एवं जय शामिल रहे।
इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की निदेशक श्रीमती बबीता मिश्रा द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल उत्सव ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी विद्यालय की निदेशक बबीता मिश्रा व एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री द्वारा दी गई।