जिले में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाड़ा। पखवाड़े के तहत होंगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
13 Jan 2026 ·
14 views
जिले में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाड़ा।
पखवाड़े के तहत होंगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चंद मीणा ने बताया कि जिले में 14 से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, दया और संवेदनशीलता जागृत करने तथा उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत बांझ निवारण एवं पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पशुपालकों एवं गौशालाओं में रखे पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई जाएगी तथा आमजन को पशु क्रूरता से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पशु कल्याण गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार नगर परिषद, नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षण संस्थाओं में चेतना शिविर, गोष्ठियां एवं पशु कल्याण जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में जीव-जंतुओं के प्रति क्रूरता निवारण विषय पर व्याख्यान, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
गौशालाओं एवं पशुपालकों के बाड़ों में जाकर ठंड से पीड़ित पशुओं को राहत देने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। गांवों में स्थित पशु खैलियों की सफाई व सफेदी कर पुनः स्वच्छ जल भराई हेतु जनमानस को प्रेरित किया जाएगा तथा जनसहयोग से निराश्रित पशुओं की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पखवाड़े के दौरान क्षेत्र की गौशालाओं का भ्रमण कर पशुओं के लिए स्वच्छ वातावरण, समुचित भोजन-पानी एवं आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी से घायल पक्षियों की चिकित्सा हेतु 14 जनवरी को प्रातः ०7 बजे से चयनित स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही पशु कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी 2026 (सर्वोदय दिवस) को समस्त राज्य में पशु-पक्षियों का वध करने एवं मांस की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध