ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अवैध ऑटो स्टैण्ड के कारण सैदपुर में जाम की समस्या, पुलिस बनी मूकदर्शक

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 15 views
अवैध ऑटो स्टैण्ड के कारण सैदपुर में जाम की समस्या, पुलिस बनी मूकदर्शक

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश अमन पाठक सैदपुर। नगर में अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैण्ड आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। नगर के प्रमुख काली मंदिर, बस स्टैण्ड सहित मुख्य सड़कों के किनारे ऑटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से ऑटो खड़े कर सवारियां भरने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और दोपहर के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक सड़क के बीचोंबीच ऑटो खड़ा कर लेते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह अवैध ऑटो स्टैण्ड पुलिस पिकेट से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो चालकों पर कोई रोक-टोक नहीं होती, जिससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि यह सब पुलिस संरक्षण में चल रहा है।
जाम के कारण कई बार एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे लोगों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। व्यापारियों का कहना है कि जाम की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं राहगीरों को घंटों सड़क पर जूझना पड़ता है।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube