मयूर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना जोधपुर का गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
13 Jan 2026 ·
113 views
मयूर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना जोधपुर का गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
पीपाड़ शहर : स्थानीय ग्राम पंचायत रतकुड़िया में स्थित मयूर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जोधपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने किताबी ज्ञान को धरातल पर अनुभव करते हुए राजस्थान की समृद्ध विरासत को नजदीक से देखा।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मेहरानगढ़ दुर्ग में मारवाड़ के शौर्य और वास्तुकला की जानकारी ली।सुरपुरा सफारी पार्क,
अक्षरधाम मंदिर व मंडोर उद्यान,विश्व स्तरीय गौशाला यहाँ विद्यार्थियों ने गो-सेवा और जीव दया के महत्व को सीखा।विद्यालय के प्रबंध निदेशक कंवराराम कड़वासरा ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, इतिहास और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है और वे अपनी जड़ों से जुड़ते हैं।इस शैक्षणिक दल में 50 विद्यार्थी शामिल थे। भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय निदेशक कंवराराम कड़वासरा के साथ सदस्य राजेन्द्र बेंदा, महेंद्र खोजा, गीता देवी, निरमा चौधरी, पूनम, रविना चौधरी, कोमल डुडी, सोनिया एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों का अनुभव: भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और आनंदमयी रही। उन्होंने मेहरानगढ़ की भव्यता और गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर विशेष उत्साह व्यक्त किया।