ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 148 views
स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद चौक, अशोक टॉकीज पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” कोई नारा खड़ा करने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि यह कथन आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास की पुनर्स्थापना के लिए था। उनके समय में हिंदू समाज हीनता- बोध,आत्मसंशय और औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त था। यह भाव अहंकार का नहीं, बल्कि स्वाभिमान, आत्मबोध और कर्तव्यबोध का प्रतीक है—अपने मूल्यों को जीने और विश्व-कल्याण में योगदान देने का आह्वान।
*ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार जैन* ने कहा कि स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि हिंदू अपने धर्म, दर्शन और जीवन-मूल्यों को संकोच नहीं, बल्कि बोध और विवेक के साथ स्वीकार करें। उनके लिए हिंदू होने का अर्थ था—सहिष्णुता, सत्य की अनेक व्याख्याओं को स्वीकार करना, करुणा, सेवा और आत्मिक स्वतंत्रता। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म किसी एक मत या पंथ का नाम नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। शिकागो धर्म संसद (1893) में उनका संबोधन इसी आत्मगौरव का वैश्विक उद्घोष था, जहाँ उन्होंने भारत की आध्यात्मिक परंपरा को विश्व के सामने आत्मविश्वास के साथ रखा।
कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता राजकुमार तीर्थनी, राजेश जोशी, त्रिभुवन बंसल, ग्राहक पंचायत के नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव दीपक गुप्ता, दौलत प्रजापति, अलवर बार एसोसिएशन के सचिव रामकिशन गुर्जर, एडवोकेट चंदन जैन, गिरीश दीक्षित, गोविंद कुकरेजा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देना रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube