ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 19 views
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कार्यालय बालाजी की छतरी पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर,के नेतृव में मनाई गई। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजली कर कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम मे पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्री सच्चे गान्धीवादी थे जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में देश को न सिर्फ सैन्य गौरव का तोहफा दिया बल्कि हरित क्रांति और औद्योगीकरण की राह भी दिखाई शास्त्री किसानों को जहां देश का अन्नदाता मानते थे, वहीं देश के सीमा प्रहरियों के प्रति भी उनके मन में अगाध प्रेम था जिसके चलते उन्होंने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना, जो उनके विनम्र और दृढ़ व्यक्तित्व की मिसाल हैं, जिन्होंने 'सरल जीवन, उच्च विचार' को अपनाया और हर परिस्थिति में नियमों का पालन किया।अविनाश शर्मा ने बताया कि जय जवान, जय किसान" नारा: देश में खाद्य संकट के दौरान दिया, जिसने किसानों और सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। रामेश्वर सोलंकी ने बताया कि 1965 का भारत-पाक युद्ध: युद्ध के दौरान शांत लेकिन दृढ़ नेतृत्व प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव रामेश्वर सोलंकी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक अविनाश शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा,गोविन्द राम बिड़ला,मदन सर्वा,केशव सपूत,राकेश लोहार,युवा नेता लोकेश जीनगर,हेमराज सोनी,अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube