श्याम मित्र मंडल की बैठक में 19वें श्री खाटू श्याम जागरण की तैयारियों पर हुआ विचार।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
51 views
श्याम मित्र मंडल की बैठक में 19वें श्री खाटू श्याम जागरण की तैयारियों पर हुआ विचार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर में रविवार, 11 जनवरी 2026 को श्याम मित्र मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वें श्री खाटू श्याम जी के विशाल जागरण व भजन संध्या की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्ण भक्ति की गंगा 13 से 15 जनवरी तक प्लॉट नंबर 169, अपनाघर शालीमार में “श्याम–संकीर्तन महोत्सव” के रूप में प्रवाहित होगी।
कार्यक्रम के आयोजक बंदिया पारीक एवं योगेश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि
13 जनवरी को दोपहर 12 बजे मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
14 जनवरी को प्रातः 10 बजे भक्ति धाम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इसी दिन रात्रि 8:15 बजे अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन, गेट नंबर ०3 के पास श्याम संकीर्तन होगा।
इस अवसर पर श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा,56 भोग की भव्य झांकी सजेगी,पुष्प वर्षा की जाएगी तथा पांच लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र अमन,कमल कान्हा,विकास सोनी एवं आशीष शर्मा अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे।
15 जनवरी को प्रातः 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में अनिल शर्मा,गौरव शर्मा, प्रतिभा शर्मा,श्वेता, ज्योति,पंडित विवेकानन्द शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने का संकल्प लिया।