ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नंदी महाराज के साथ अमानवीय क्रूरता, क्षेत्र में आक्रोश।

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 196 views
नंदी महाराज के साथ अमानवीय क्रूरता, क्षेत्र में आक्रोश।
नंदी महाराज के साथ अमानवीय क्रूरता, क्षेत्र में आक्रोश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-बांदीकुई- नारायणपुरा बाग की ढाणी, बांदीकुई में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। किसी अज्ञात निर्दयी व्यक्ति ने नंदी महाराज के साथ अमानवीय क्रूरता करते हुए उनके मुंह और कानों को बिजली के तार से कसकर बांध दिया। इतना ही नहीं, नंदी महाराज के मुंह के आगे लगभग ०5 किलो वजनी पत्थर भी लटका दिया गया।
इस दर्दनाक कृत्य के कारण नंदी महाराज के मुंह से लगातार खून बह रहा है और वे असहनीय पीड़ा में तड़पते नजर आए। यह घटना किसी राक्षसी मानसिकता का परिचय देती है, जो इंसान होकर भी इंसानियत से कोसों दूर है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर नंदी महाराज का उपचार कराने की अपील की है।
स्थानीय नागरिकों एवं गौ-प्रेमियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं। नंदी महाराज को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है, उनके साथ किया गया यह कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला है।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की क्रूरता करने का साहस न कर सके। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जीव जंतु प्रेमी गौसेवक मुकेश सैनी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube