एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने विजय दिवस पर 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
By Shubh Bhaskar ·
18 Dec 2025 ·
50 views
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने विजय दिवस पर 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तराखंड हल्द्वानी एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से विजय दिवस के अवसर पर उन्नीस सौ इकहत्तर के युद्ध में भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों को संस्था पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में श्रद्धांजलि दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक धरम पाल सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत शौर्य पराक्रम उत्कृष्ट रण कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक विजय दिवस हम भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से शुरू हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम युद्ध में 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के अदम्य साहस पराक्रम से 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया जिससे भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिलाकर दुनिया के नक्शे को बदलकर बांग्लादेश का जन्म कराकर भारत ने मानवीय मूल्यों को निभाते हुए यह युद्ध जीतकर विश्व विजयी तिरंगा लहराकर पाकिस्तान को हरा दिया लेकिन इस युद्ध में भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़े गए युद्ध में भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है
इस दौरान श्रद्धांजलि देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक अलका टंडन अतुल जायसवाल कपिल अग्रहरि खेमराज साहू सुनीता तिवारी ममता खत्री शांति रावत खुशी नागर धर्मेन्द्र साहू जानकी कश्यप धरम पाल आयुष नागर महेश साहू मनीष साहू नमन तिवारी आयुष वार्ष्णेय अरविन्द कुमार विनीत टंडन वंश तिवारी समीर राज लालू शर्मा महेंद्र सिंह संदीप यादव अमित गोस्वामी सूरज मिस्त्री कमलेश आर्या दीपक कुमार सुशील राय सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे